Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नगेता स्कूल के एनएसएस के छात्रों ने श्री पूर्णानंद स्वामी की तपोभूमि परिक्षेत्र मे किया पोधारोपण
    हिमाचल प्रदेश

    नगेता स्कूल के एनएसएस के छात्रों ने श्री पूर्णानंद स्वामी की तपोभूमि परिक्षेत्र मे किया पोधारोपण

    By Himachal VartaJuly 9, 2021
    Facebook WhatsApp

    पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन का आधार: राजेन्द्र शर्मा

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगेता स्कूल के एनएसएस के छात्रों ने श्री पूर्णानंद स्वामी की तपोभूमि धौलीढांग के मंदिर परिसर में एनएसएस कैम्प के दौरान 102 पौधे लगाएं। धौलीढांग श्री पूर्णानंद स्वामी की तपोभूमि माना जाता है क्योंकि श्री पूर्णानंद महाराज स्वामी ने 12 वर्ष तक फलाहार व्रत रख कर यहाँ तप किया था।

    नगेता स्कूल में एनएसएस का चार्ज शिक्षक राजेन्द्र शर्मा के पास है। उन्होंने कैम्प का आयोजन कर अपने सौजन्य से हरड़, नीम, जामुन, तथा नीबू के 127 पौधों का कैम्प के दौरान पौधारोपण करवाया। जिसमें से 25 पौधे स्कूल परिसर में व 102 पौधे श्री पूर्णानंद स्वामी की तपोभूमि पर लगवाएं।
    राजेन्द्र शर्मा पर्यावरण प्रेमी होने के साथ साथ एक नेक दिल इंसान है। वह स्कूल व घर के कार्य के अलावा शाम को स्थानीय बच्चों को मुफ्त ट्युशन भी देते है। वह अपने इन्हीं सामाजिक कार्य के लिए पूरे आँजभोज क्षेत्र में जाने जाते है।

    अखण्ड भारत वेब न्यूज़ रिपोर्टर संजीव कपूर के साथ बातचीत में राजेंद्र शर्मा ने बताया कि वह हमेशा स्कूल के सभी छात्रों व लोगों को पौधरोपण लिए प्रेरित करने की कोशिश करते रहते है। उन्होंने बताया कि धरती पर हर रोज मनुष्य हजारों पेड़ों को काट रहा है। जो की ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण में बदलाव व बाढ़ जैसी समस्याएं भविष्य में और भी विकराल हो जायेगी। भले ही डिजिटलाइजेशन से पेपर के लिए पेड़ो का किटना थोड़ा कम हो गया है लेकिन आज भी लगभग 90 प्रतिशत लोग पौधारोपण में कोई रुचि नहीं रखते।

    पेड़ काटने में तो केवल एक मिनट का समय लगता है परन्तु उसी पैड को बड़ा होने में सालों लग जाते हैं। यदि आज हम पेड़ पौधे नहीं लगाएंगे तो हमारे आने वाली पीढ़ी को इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पेड़ पौधे मनुष्य के जीवन का आधार है, इनके बिना भूमि बंजर हो जायेगी, शुद्ध हवा तथा पानी मिलना नसीब नहीं होगा, जिससे मानवीय जीवन अस्तव्यस्त हो जाएगा। राजेंद्र शर्मा ने सभी लोगों से आह्वान किया है कि पौधे लगाएं जीवन बचाएं।

    एनएसएस कैंम्प में लगभग 50 छात्रों सहित शिक्षक कमलेश शर्मा, कृतिका ठाकुर आशा शर्मा व राजेश चौहान ने पौधरोपण किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.