Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»खण्ड कार्यालय खोलने का वादा कफोटा में, परन्तु दोगली रणनीति ओपचारिकताएं पूर्ण कराती है तिलोरधार की
    हिमाचल प्रदेश

    खण्ड कार्यालय खोलने का वादा कफोटा में, परन्तु दोगली रणनीति ओपचारिकताएं पूर्ण कराती है तिलोरधार की

    By Himachal VartaJuly 10, 2021
    Facebook WhatsApp

    कँवर ठाकुर (शिलाई) (हिमाचलवार्ता)।  कफोटा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों ने तीन घंटे कफोटा बाजार को बंद किया तथा कफोटा में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को लेकर प्रदेश सरकार की दोगली रणनीति के खिलाफ रेली निकाल कर नारेबाजी की है स्थानीय लोगो ने इस दौरान तहसीलदार कमरऊ के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन सोंपा है तथा मांग की है कि यदि सरकार कफोटा में खण्ड कार्यालय नही खोलती है तो सरकार की दोगली नीतियों के खिलाफ प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया जाएगा, क्षेत्रीय नेताओं की करनी व कथनी के साथ मुखोटे जनता को दिखाए जाएंगे!

    प्रदेश एंटी करप्शन फोर्स अध्यक्ष नाथूराम चौहान, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्म सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रविंदर, व्यापार मंडल कफोटा अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह, चूड़ेश्वर सेवा समिति अध्यक्ष अतर पुंडीर, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगत पुंडीर, ग्राम पंचायत शावगा दलिप , शिंल्ला पंचायत प्रधान बिमला, दुगाना पंचायत प्रधान इंदर, बोकाला पंचायत प्रधान मनीषा, अधिवक्ता अनिल चौहान, अधिवक्ता ओमदत्त तपेन्द्र ठुन्दू, प्रेम शर्मा, नरेश, कपिल ठाकुर, ज्ञान चौहान, कमलेश, तोता राम, अनिल, सुनील दौलत राम, राजीव ने बताया कि नेता व सत्तासीन सरकार दोनों ही क्षेत्र के लोगो के साथ दोगली चाल चल रही है क्षेत्र के नेता खण्ड कार्यालय खोलने का वादा कफोटा का करते है और बाद में तिलोरधार की ओपचारिकताएं पूर्ण करते है, सरकार व मौका परस्त नेताओं को स्पष्ट करने के लिए आंदोलन कर दोनों पार्टियों के नेताओं को आडेहाथ लिया गया है, क्षेत्र के नेता आजादी के बाद से आजतक जनता को विकास का दिलासा देकर ठगते रहे, दोगली राजनीती ने प्रदेश में शिलाई को इतना पिछड़ा कर दिया कि शिलाई वर्तमान में बारवें नम्बर पर आता है, नेताओं ने क्षेत्र को लूटने व ठगने का कार्य किया है इसलिए अब जनता अपने अधिकार आंदोलन करके पूर्ण करवाएगी यदि किसी नेता ने क्षेत्र के विकास में दोगली रानीति का अडंगा डाला तो मौका परस्त नेताओं का पत्ता साफ किया जाएगा, मामले को लेकर प्रशासन व सरकार को ज्ञापन सोंपा गया है!

    उलेखनीय है कि सत्तासीन सरकार के दिग्गज नेताओं के कहने पर 12 पंचायतों ने सर्व सहमति से यह प्रस्ताव पारित किये, मामले पर भाजपा मंडल ने 2 जून 2015 को कफोटा में दो दिवसीय अनशन व आंदोलन तत्कालीन सांसद वीरेंद्र कश्यप, व तत्कालीन विधायक बलदेव तोमर के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के खिलाफ किया था, तत्कलीन भाजपा मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर तत्कालीन मुख्यमंत्री के समक्ष खण्ड कार्यालय खोलने की मांग रखी थी, विधानसभा शिलाई का कफोटा दूसरा महत्वपूर्ण केंद्र है जो वर्तमान में पावटा साहिब विकास खंड का भाग है, कफोटा कस्बा सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय सहित 150 से अधिक व्यापारियों का सशक्त व्यापार मंडल है जहां पर रोजाना 2000 लोगों की आवाजाही रहती है इसलिए खंड विकास कार्यालय को कफोटा में खोलना न्यायोचित होगा, क्षेत्रीय लोगो ने आरोप लगाते हुए बताया कि यदि स्थानीय नेता व सरकार दोगली राजनीती से बाज न आई तो नेताओं को सिखया जाएगा कि मौका परस्ती का अंजाम केसा होता है !
    विभागीय सूत्रों कि माने तो खण्ड विकास कार्यालय को लेकर तिलोरधार में ओपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है आगामी दिनों में सरकार व नेता घोषणा करने कि तेयारियों में लगे है, लोगो के अचानक आंदोलन करने पर सरकार व नेता सख्ते में आ गए है भाजपा नेताओं के लिए खण्ड कार्यालय की घोषणा गले कि हड्डी बन गई है, बरहाल खण्ड कार्यालय कही भी खुले, लेकिन वर्तमान सरकार व क्षेत्रीय नेताओं की कार्यप्रणाली कटघरे में खड़ी हो रही है, आंदोलन के दोरान क्षेत्र की १२ पंचायतों के सेकडों लोगो ने भाग लिया है !

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.