नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब सिविल अस्पताल मे भी एक बड़ा मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। ताकि यहां आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से न जूझना पड़े।
केंद्र सरकार ने कोविड-19 सोलिडेटरी फंड से प्रदेश को कईं ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किये हैं। जिसमे पांवटा साहिब सिविल अस्पताल के लिए भी किये हैं।
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ कमाल पाशा ने बताया कि रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ संजीव सहगल ने अस्पताल का दौरा कर कार्य का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि अस्पताल मे वर्तमान में 20 बेड तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आपातकाल के लिए पूरी तरह से तैयार है।