Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नगर पंचायत राजगढ़ में विकास कार्य ठप्प , निर्वाचित पार्षदों ने लगाए आरोप
    हिमाचल प्रदेश

    नगर पंचायत राजगढ़ में विकास कार्य ठप्प , निर्वाचित पार्षदों ने लगाए आरोप

    By Himachal VartaJuly 14, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र की एक मात्र नगर पंचायत राजगढ़ में विकास कार्य पूर्णत्या ठप्प बंद पड़े हुए है। नई नगर पंचायत के गठन के बाद पिछले 6 माह से एक भी नया कार्य शुरू नहीं हो सका है। यह आरोप नगर पंचायत के पार्षदों ने लगाये है।

    पार्षदों ने नगर पंचायत राजगढ़ के सचिव अजय गर्ग के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। गत दिवस भारी बारिश के चलते नगर पंचायत के वार्ड नम्बर चार में पैदल चलने वाले पुल के नीचे से डंगा गिरने के बाद नगर पंचायत की अध्यक्ष सहित कई पार्षद लोगो द्वारा की गई शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे।

    इस दौरान स्थानीय लोगो ने मीडिया कर्मियों को भी मौके पर बुलाया जहाँ नगर पंचायत के पार्षदों ने साफ शब्दों में कहा कि नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग उनके फोन ही नही उठाते और उनके अभी तक सुझाये गये किसी भी कार्य पर अमल नहीं किया गया है।

    वार्ड नम्बर 4 की पार्षद ज्योति साहनी, 5 के पार्षद कपिल ठाकुर और वार्ड नम्बर 6 के पार्षद अमित कुमार ने कहा कि नगर पंचायत से कनिष्ठ अभियंता और वरिष्ठ सहायक के तबादले हो गये है , जिसके चलते काम बाधित हो गये है , लेकिन उन्होंने सीधा आरोप नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग पर लगाया कि जब वह जरूरी कार्यों के लिए उन्हें फोन करते हे तो वह फोन नहीं उठाते।

    गौर हो कि पहली बार राजगढ़ में भाजपा नीत नगर पंचायत चुन कर आई है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार होने के चलते शहर के लोगों को उम्मीद थी की अब राजगढ़ का विकास डब्बल इंजन की सरकार के चलते तेजी से होगा , लेकिन पार्षदों की नाराजगी से साफ लग रहा है कि यह डब्बल इंजन की सरकार यहाँ विफल होती नजर आ रही है।

    यदि समय रहते सचिव उपरोक्त पार्षदों की समस्याओ पर गौर करते तो इन पार्षदों को अपनी ही नगर पंचयात के खिलाफ सड़को पर न उतरना पड़ता। इस बारे जब सचिव अजय गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया की मुझे पार्षदों द्वारा कोई फोन नहीं किये गये है मेरे ऊपर पार्षदों द्वारा बे बुनियाद आरोप लगाये जा रहे है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.