नाहन (हिमाचलवार्ता)। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को आज निहालगढ़ पंचायत के कांशीपूर में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलिदी गयी। वहीं इस दौरान शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में राजा साहब के पांवटा साहिब के विकास के लिए किए गये कार्यों को याद किया गया व उनकी फ़ोटो पर पुष्प अर्पित करके 2 मिनट का मोन रखा गया ।
इसी दौरान तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश की जनता दिए योगदान को भी स्मरण किया।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने हमेशा से ही गरीब लोगों के लिए कार्य किया है और कई ऐसी योजनाएं हैं जिसका आज भी लोग लाभ ले रहे हैं।शोक सभा का आयोजन OBC कांग्रेस सेल के राज्य सचिव ओम् प्रकाश चौधरी द्वारा किया गया।
शोक सभा में उप प्रधान जोगिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, जगदीश चंद चौधरी सचिव किसान सभा, जोगा सिंह, जागीर सिंह, गुर्मीत सिंह, राकेश कुमार सदस्य कार्यकारिणी किसान सभा, जय गोपाल रिटायर्ड PET, सादी राम देश राज,सु शील, किरपाल सिंह, जंगी राम, कुणाल टकवाल, दीपक, अशोक, करमवीर, जीत सिंह, नीरज कुमार, कमल कुमार, भोलेश्वर चौधरी, जसवंत, गीता राम, सदीक मोहमद, पवन कुमार आदि ने भागीदारी सुनिश्चित की।
