
नाहन (हिमाचलवार्ता)। गिरीपार क्षेत्र की चांदनी पंचायत के अम्बोन व जांदनिया गांव में भूस्खलन से हो रहे भारी नुकसान के मामलें में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पांवटा एसडीएम विवेक महाजन से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम से समस्या के उचित समाधान की गुहार लगाई है ।
बता दे कि बाईट कल हुए बारिश के कारण अम्बोन व जांदनिया गांव में भूस्खलन होने से ग्रामीणों के रिहायशी मकान और खेत मलबे में दब गये हैं।
वहीं इस मामले को लेकर चांदनी पंचायत के उपप्रधान रिखीराम, अरविंद चौहान, रमेश पुण्डीर, मोहन शर्मा, पंकज ठाकुर, राकेश शर्मा, धनवीर सिंह, अतर सिंह, रोहीत, ओमप्रकाश आदि का प्रतिनिधमंडल ने एसडीएम विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपकर मदद की गुहार लगाई है।
वहीं एसडीएम ने बताया की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जेसीबी मशीन लगाने के निर्देश दिये गए हैं।
