नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ उपमंडल के माटल बखोग गांव के अमित चौहान का चयन एचआर टीसी में बतौर तकनीकी मैनेजर हुआ है। प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा मेंं प्रदेश भर में तकनीकी प्रबंधक का एक ही पद भरा जाना था। जिसका परिणाम आने पर राजगढ़ के अमित चौहान ने ये उपलब्धि हासिल की।
अमित की इस उपलब्धि से उनके परिजनों और मित्रों में उल्लास की लहर है । अमित ने अपनी प्रारंभिक परीक्षा डी ए वी स्कूल राजगढ़ से की और बाहरवी सेंट लुइस से पूरी की।
एनआईटी हमीरपुर से बीटेक करने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एमबीए किया। वर्तमान में वह अंबुजा सीमेंट में बतौर रीजनल मैनेजर उत्तराखंड अपनी सेवाएं दे रहे थे।
अमित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके सहपाठियों और अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्ति करते हुए उन्हें आगामी भविष्य हेतु शुभकामना दी है। अमित ने उम्मीद जताई है कि वे इस उत्तरदायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करके प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देंगे।
