
नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल में लगातार नशे की तस्करी के मामले सामने आ रहे है। वहीं पांवटा साहिब के तहत पुलिस ने एक रिहायशी मकान में दबिश देकर 245 नशीले कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान तारुवाला में मौजूद थी।
पुलिस को सूचना मिली कि मंगूराम निवासी वार्ड नंबर चार बद्रीपुर अपने रिहायशी मकान में नशीले कैप्सूल बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जब मकान की तलाशी ली तो वहां से 245 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर डॉ. केसी शर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्य वाही शुरू कर दी है।
