नाहन (हिमाचलवार्ता)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुये स्वास्थय विभाग द्वारा तैयारियां आरभं कर गई है इसी कडी मे इंदिरा गांधी मैडिकल कालेज शिमला से चिकित्सको की एक टीम ने जिला सिरमौर के अन्तर्गत आनेवाले सिविल अस्पताल राजगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते तैयारियों का जायजा लिया।इस दल मे शिमला के नोडल अधिकारी डा० बलबीर वर्मा के साथ डा बी आर ठाकुर शामिल थे डाक्टर बलवीर वर्मा ने बताया कि तीसरी लहर की तैयारियों के लिए राजगढ़ अस्पताल को कोविड केयर हेल्थ सेंटर बनाकर यहाँ 10 बेड लगाये जायेंगे, डा बलबीर ने बताया कि इससे पहले मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला सिरमौर से भी कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक बैठक का अयोजन किया गया था और जिला में कहाँ कहाँ कोविड सेंटर खोलने है पर चर्चा की गयी।
उन्होंने बताया कि बच्चो को अभी तक वैक्सीन नही लगी है इसलिए उन्हें अधिक खतरा है | इसी खतरे को मध्यनजर रखते हुए राजगढ़ में 2 से 3 बडे बच्चो के लिए आरक्षित रहेंगे।
राजगढ़ में डेडीकेटिड कोविड हेल्थ केयर सेंटर खुलने से दूरदराज क्षेत्रो के लोगो को राजगढ़ में ही सुविधा मिलेगी और यदि उनकी तबियत अधिक खराब हो जाती है तो उन्हें सराहां, नाहन या अन्य कोविड सेंटर में 108 के माध्यम से भेज दिया जायेगा।
उन्होंने कोरोना से बचने के लिए लागतार मास्क, सेनेटाईजर का प्रयोग करने और भीड़ से बचने की सलाह देते हुए अधिक से अधिक लोगो से वैक्सीन लगवाने का आह्वान किया।
