Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में दी शहीदों को श्रद्धांजलि
    हिमाचल प्रदेश

    ऊर्जा मंत्री ने पांवटा साहिब में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

    By Himachal VartaJuly 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    शहीदों की याद में एक पार्क निर्मित करने की घोषणा 
    पांवटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। कारगिल विजय दिवस पर आज भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए योद्धाओं को पुष्पांजलि अर्पित की तथा कार्यक्रम में उपस्थित उनकी माताओं, बहनों, वीरांगनाओं तथा परिवार के सदस्यों को नमन किया।
    कार्यक्रम में उन्होंने शहीदों की याद में एक पार्क निर्मित करने की घोषणा की जिसमें वीर शहीदों की गाथा लिखी जाएगी तथा उनकी याद में पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने अपनी स्वैच्छिक निधि से 21000 रुपये का योगदान देने की भी घोषणा की। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा मंत्री ने शहीद स्मारक के लिए 4 लाख रूपये देने की घोषणा की।
    ऊर्जा मंत्री ने सिरमौर से सम्बंधित कारगिल शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जिनमें कोटड़ी ब्यास के निवासी कमल कांत की माता कपलि देवी, सूरजपुर के निवासी शेर सिंह की पत्नी वीना देवी, कोलर के निवासी वीरेंदर सिंह (सेना मैडल) की पत्नी गीता देवी, भेडेवाला के निवासी बलबीर सिंह की पत्नी वीना देवी और शकोली नैनीधार शिलाई के निवासी भरत सिंह की माता मरतो देवी शामिल हैं।
    इस अवसर पर उपमण्डल अधिकारी विवेक महाजन ने  देश की अखंडता व सम्मान की रक्षा के लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई।
    इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी गौरव धीमान, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन के प्रधान वीरेंद्र चौहान, उप प्रधान दर्शन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.