नाहन (हिमाचलवार्ता)। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ ब्लाक राजगढ़ सिरमौर का एक प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में विधायक श्रीमती रीना कश्यप से उनके निवास स्थान राजगढ मे उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौपा जिस मे कहा गया है कि विधानसभा के मानसून सत्र में केंद्र सरकार की 2009 की अधिसूचना जिसमें सरकारी कर्मचारी की सेवा काल के दौरान मृत्यु होने या पूर्ण अपंगता होने पर उसके परिवार को पुरानी पेंशन स्कीम के लाभ प्रदान किए जाते हैं, को हिमाचल सरकार के द्वारा लागू किया जाए।अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार 2009 से कर्मचारियों की सेवा के दौरान मौत पर परिवार को पेंशन दे रही है। हमारा संघ आशा करता है कि विधायक हमारी इस मांग को मॉनसून सत्र में उठाएंगे व इसका समर्थन करेंगे।
इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रवीण शर्मा कोषाध्यक्ष विपुल दानी, एसडीओ संदीप चौहान, प्रधानाचार्या आईटीआई नवीन, विक्रम ठाकुर, नरेंद्र, गोपाल, प्रवीण, रणदीप ठाकुर, प्रतिभा चौहान रुचि कश्यप अजय, घनश्याम, विवेक, सूर्या, विनोद, जोगिंदर, श्यामानंद शर्मा,जगदीश शीतल,नरेंद्र, दिनेश, रविंदर, विजेंद्र बाबूराम अनिल, काकू राम रोहि, अभिषेक प्रदीप आदि शामिल रहे ।
करोना के कारण बहुत से कर्मचारियों की सेवा काल के दौरान मृत्यु हुई है तथा उनके परिवार की स्थिति बहुत दयनीय है। अगर यह अधिसूचना जारी हो जाती है तो इन कर्मचारियों के परिवार को कुछ आर्थिक मदद मिल पाएगी।
