Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजगढ सब्जी मंडी में तीन बीघा भूमि पर बनाई जाएगी 20 नई दुकानें : भंडारी
    हिमाचल प्रदेश

    राजगढ सब्जी मंडी में तीन बीघा भूमि पर बनाई जाएगी 20 नई दुकानें : भंडारी

    By Himachal VartaJuly 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ सब्जी मंडी में 20 नई दुकानें बनाई जायेगी | इसके लिए जमीन की निशानदेही करवा प्राकलन बनाने के आदेश जारी कर दिए गये है। यह जानकारी प्रदेश कृषि  विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने राजगढ़ की सब्जी मंडी का निरिक्षण करने के बाद मिडिया से रुबरू होते होते हुए कही।

    बलदेव भंडारी ने बताया कि नई दुकानों के निर्माण पर डेढ़ से दो करोड़ जितनी भी राशि खर्च होगी जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी राजगढ़ की लगभग 3 बीघे जमीन खाली पड़ी है और इसकी निशान देही करवाने के लिए आदेश जारी कर दिये गये  है।

    भंडारी ने कहा कि राजगढ क्षेत्र के किसान व बागवान काफी मात्रा में फलों ,सब्जियों व मसाला का उत्पादन करते है उसके  हिसाब से राजगढ़ सब्जी मंडी अभी काफी छोटी है और यहाँ 20 दुकानें और बननी चाहिए।

    दो माह के भीतर डीपीआर तैयार कर नई दुकानों का शिलान्यास कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका शुरू से प्रयास रहा है कि राजगढ़ के किसानों को बेहतर सुविधाएं मिले और उन्हें अपने कृषि एवं बागवानी उत्पाद बेचने के लिए दूर ना जाना पडे़ उन्हें यह सुविधा घर-द्वार पर मिल सके। इससे पहले राजगढ़ सब्जी मंडी की मुरम्मत पर 10 लाख खर्च किये जा चुके है और इसकी हालत को सुधारा गया है।

    भंडारी ने कहा कि राजगढ़ के साथ ही खैरी में  छोटी मंडी का भी जीर्णोधार किया जायेगा और इसके लिए सवा करोड़ की राशी मंजूर कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ की रासू मांदर  पझोता क्षेत्र की पंचायतों में लोगो काफी मात्रा में सेब का उत्पादन आरंभ कर दिया  है।

    इस क्षेत्र के लोगों ने उनके समक्ष नेरी पूल या इसके आसपास के क्षेत्र में  सब्जी मंडी बनाने की मांग रखी थी। जमीन उपलब्ध करवाते ही वहां भी एक मंडी का निर्माण किया जायेगा ताकी लोगों को घर द्वार पर ही अपनी सब्जियां व फल बेचने की सुविधा मिल सके नेरीपूल में अगर सब्जी मंडी के लिए भूमि उपलब्ध हो जाती है तो इस सब्जी का लाभ ठियोग व चौपाल क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.