Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जीएसटी राजस्व की अधिकतम वसूली पर बल दिया
    हिमाचल प्रदेश

    अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जीएसटी राजस्व की अधिकतम वसूली पर बल दिया

    By Himachal VartaJuly 29, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के उत्तरी क्षेत्र की एक समीक्षा बैठक आज पालमपुर में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जगदीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। यह बैठक राज्य के कंजंप्शन जिलों से जीएसटी राजस्व की अधिकतम वसूली पर सरकार की अपेक्षाओं की पृष्ठभूमि में आयोजित की गई।
    इस दौरान कांगड़ा, नूरपुर, ऊना और चंबा और उत्तरी प्रवर्तन क्षेत्र के राजस्व जिलों वाले उत्तरी क्षेत्र के जिले के प्रदर्शन की समीक्षा विभिन्न मापदंडों पर की गई। इसमें निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले की गई राजस्व वसूली, रिटर्न दाखिल करने, रिटर्न की जांच और प्रवर्तन कार्रवाई आदि मुद्दे शामिल थे।
    जगदीश चंद्र शर्मा ने सभी उपलब्ध विश्लेषणात्मक उपकरणों का उपयोग कर 360 डिग्री विश्लेषण के माध्यम से राजस्व प्राप्ति को अधिकतम करने पर जोर दिया। विभिन्न मानकों पर अगली तिमाही के लिए लक्ष्य उत्तरी क्षेत्र के जिलों को आवंटित किए गए थे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जिले निर्धारित लक्ष्यों से अधिक प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे और इसे लेकर इसी वर्ष अक्तूबर महीने में समीक्षा की जाएगी।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य के राजस्व में विभाग के महत्व को देखते हुए विभाग को हिमाचल प्रदेश राजस्व सेवाओं में संगठित किया है। सरकार विभाग की कार्यप्रणाली में विशेषज्ञता और व्यावसायिकता लाने की दृष्टि से विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया में है। उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनके विभिन्न मुद्दों पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
    बैठक में कमिश्नर आॅफ स्टेट टैक्स एंड एक्साइज यूनुस, राज्य मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, उत्तर क्षेत्र और जिलों के जोनल प्रभारी और उत्तरी क्षेत्र के जिलों के सर्कल प्रभारी उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.