Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हड़कंप : कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ी लड़की की तबियत, मौत
    स्वास्थ्य

    हड़कंप : कोरोना वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ी लड़की की तबियत, मौत

    By Himachal VartaAugust 3, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में कोरोना वैक्सीन लगने के बाद 18 वर्षीय एक युवती की मौत का मामला सामने आया है।  कोरोना का टीका लगने से लड़की की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के राजपुर स्वास्थ्य खंड के अंतर्गत पीएचसी भरोग भनेड़ी में 2 अगस्त को ग्राम पंचायत कांसर के गांव कोटड़ी बग्न की साढ़े 18 वर्षीय युवती ऊमा ने पिछले कल यानि दो अगस्त को पीएचसी भरोग भनेड़ी में कोरोना की वैक्सीन लगाई।

    वैक्सीन लगने के बाद जब युवती घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब होने लगी , उलटी होने के चलते परिजन उसे पीएचसी ले गए जहाँ से उसे रेफरल अस्पताल ददाहू भेज दिया।

    ददाहू अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल  नाहन के लिए रेफर कर दिया लेकिन मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही युवती की मौत रास्ते में हो गई। जब उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    परिजनों का कहना है कि इस से पहले युवती को ना तो किसी प्रकार की कोई तकलीफ थी और ना ही कोई दवा का सेवन करती थी।

    बताते है कि साढ़े 18 वर्षीय लड़की ने हाल ही में जमा दो की परीक्षा पास की थी जिसके चलते वह नाहन से कोचिंग ले रही थी और अपना भविष्य संवारने के सपने संजो रही थी।

    लड़की के पिता सुरेंद्र कुमार और माता सीमा देवी ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लगने के बाद उमा जब घर पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगी। जिसके चलते उसे अस्पताल ले जाया गया।

    गौर हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सिरमौर में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन से मौत का शायद यह पहला मामला सामने आया है जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

    सीएमओ सिरमौर डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है लेकिन मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही लगेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा लड़की का पोस्टमार्टम क्या जा रहा है।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने कहा जिला सिरमौर में कोरोना वैक्सीन से अब तक किसी को भी कोई रिएक्शन नहीं हुआ है और ना ही कोविशील्ड के लगने से अभी तक मौत का कोई मामला सामने आया है।

    इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने  बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लड़की का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.