नाहन (हिमाचलवार्ता)। सीबीएसई द्वारा बारवीं श्रेणी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें होली आर्ट स्कूल के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व अपने अध्यापकों माता पिता का नाम रोशन किया है।
परीक्षा में अभिलाष कंसाल ने 95% सुहानी अरोड़ा व आश्रद् निसार ने 95%, प्रिया ने 94.2%,मानव पॉल अरोडा ने 93.6% व सनिध्य गुप्ता ने 92.4% अंक प्राप्त किए हैं।
इसके अतिरिक्त अर्थम परमार,रिया तोमर, आदित्य ठाकुर ओर ईशा गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर प्रधानचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके आगामी उज्वल भविष्य की कामना की।