नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज दोपहर सिविल अस्पताल राजगढ़ से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक 14 वर्षीय लडकी ब्रॉड डेड बॉडी आई है। पुलिस द्वारा जांच करने पर पाया गया कि युवती ने अपने कमरे में पंखे की कुंडी में गले मे चुन्नी बांधकर आत्म हत्या कर ली।
परिजनो को जब इस बात की सुचना मिली तो कमरे का दरवाजा तौड कर उसे नीचे उतार कर इलाज हेतू सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया जंहा पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही जारी है।
उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस सिविल अस्पताल राजगढ पंहुची और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सौप दिया और आगामी छानबीन आरंभ कर दी है ।