नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर परिषद पांवटा साहब के कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार नायब तहसीलदार रणजीत सिंह बेदी को सौंप दिया गया है। उपायुक्त सिरमौर के बाद ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
गौरतलब हो की ईओ सूरत सिंह नेगी का रामपुर तबादला हो गया था, जिस कारण पांवटा साहिब में ईओ का पद रिक्त चल रहा था, उसके बाद प्रशासन ने यह आदेश जारी किए हैं। हालांकि इससे नगर परिषद के कर्मचारियों सहित आमजन की भी मुश्किलें कम होगी ।