नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला मुख्यालय नाहन की ग्राम पंचायत बनेठी के दो सडका में शराब का ठेका खुला हुआ है जिसका अब ग्राम उप प्रधान सहित ग्रामीण लोग कड़ा विरोध कर रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेका लोकल क्षेत्र में खोला गया है जहां से महज कुछ दूरी पर स्कूल भी है बस अड्डा है और यात्रियों के खाने की जगह भी है,यहां से बच्चे स्कूल जाते हैं आखिर उनकी जिंदगी में कितना असर होगा,वहीं गावँ के बच्चों पर इस बात का क्या असर पड़ेगा ।
ग्राम उपप्रधान का कहना है नए प्रधान के आने से भी मामला जस के तस बना हुआ है जबकि पुराने प्रधान को यह बात पता थी तब भी ठेका बन्द नही हो पाया ,वहीं नए प्रधान के आने से जो उम्मीद थी अब वह भी खत्म हो गई है ।
ग्रामीणों का कहना है व्यापारी वर्ग भी परिवार सहित यहां रहते हैं और ठेका खोलने के लिए उनसे कोई अनुमति नही ली गई,स्थानीय क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने पर ग्रामीण आग बबूला हुए हैं और उन्होंने मांग की है कि ठेका तुरंत बंद किया जाए वरना वे इस के विरोध में आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे!
