नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के तहसील पांवटा साहिब में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली कैंट के नगला गाँव में हुई 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या के विरोध में केंडल मार्च निकाला गया और श्रद्धांजलि दी गई।
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सनी संग मौजूद लोगों ने जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है। साथ ही उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि अगर गुड़िया के दोषियों को जल्द से जल्द सजाएं नहीं दी जाती है तो विरोध प्रदर्शन देशभर में और तेज किया जाएगा।
बता दे कि यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और सरकार न ही इस पर कोई ठोस कानून बनाने के बारे में विचार करती है, क्योंकि जब तक बलात्कारियों के खिलाफ ठोस कानून नहीं बनता तब तक यह किसी घर की खुशियों को बर्बाद कर खुलेआम घूमते रहेंगे ।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर सिंह, जिला सचिव रोहित सिंह (रिंकू), जिला कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, जिला सह सचिव अमित वाल्मीकि , सुमित बावा ,अमित सिंह , ललित सिंह, कपिल, आदि साथी मौजूद रहे।
