नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगीना कहे जाने वाले नाहन शहर को यूं तो कई कारीगरों ने तराशा है। मगर एक शख्सियत ऐसी भी थी जिनके कार्यों को आज भी याद किया जाता है। वह थे राम कुंडी निवासी परमानंद। बीती रात करीब 1:30 बजे 99 वर्षीय परमानंद ने अंतिम सांस ली। परमानंद नाहन नगर परिषद में एक बार चेयरमैन तथा पांच बार पार्षद रहे हैं।
वही परमानंद के अचानक देहांत पर पूर्व विधायक कुश परमार, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कवर अजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस रूपेंद्र ठाकुर, महासचिव नरेंद्र तोमर, सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष जब्बर सिंह, पूर्व कांग्रेसी मंडल अध्यक्ष नाहन जग्गी राम शर्मा, हरिपाल वालिया, प्रेम ठाकुर आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा को परमात्मा के चरणों में स्थान मिले उसके लिए प्रार्थना की।