नाहन (हिमाचलवार्ता)।– राजगढ थाना के तहत पडने वाली पुलिस चौकी फटी पटेल के एक पुलिस दल को बाईक सवारो से 511 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता मिली है।उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर के अनुसार फटी पटेल पुलिस चौकी का एक दल जिस समय सामान्य गश्त कर रहा था तो धामला से शलेच केची की और एक बाइक जा रहा था जिस पर दो लोग सवार थे पुलिस ने बाइक को रोक जैसे ही बाइक रोकी तो पीछे बैठे व्यक्ति ने उतर कर मौके से भागने की कोशिश की और पुलिस ने उसे शक के आधार पर पकड़ लिया पुलिस ने उसकी पीठ पर रखे बैग की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान पुलिस को बेग से 511 ग्राम चरस बरामद हुई पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है।