हमने धारटी क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को समझा और उसे पूरा किया-डा. बिन्दल
नाहन (हिमाचलवार्ता)।-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज अपने एक दिवसीय धारटी क्षेत्र के प्रवास के दौरान पंजाहल पंचायत में करीब 70 लाख़ रुपये की लागत के दो भवनों का लोर्कापण किया। उन्होंने पंजाहल में हैल्थ सब सेंटर और रा.व.मा.पा. पंजाहल के नव निर्मित भवनों का उदघाटन किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाहल के जिस शानदार भवन का आज उदघाटन हुआ है, इस भवन की प्रशासनिक स्वीकृति 70 लाख रुपये की थी और जिस पर 45 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसी प्रकार पंजाहल के हैल्थ सब सेंटर भवन की प्रशासनिक स्वीकृति 40 लाख रुपये की थी जिस पर 25 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की जरूरत के हिसाब से इन भवनों के अतिरिक्त कार्य जारी रहेंगे।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है और जब से वह नाहन क्षेत्र के विधायक बने हैं उन्होंने धारटी क्षेत्र की समस्याओं और विकास की जरूरतों को गहराई के साथ गंभीरता से समझा और चरणबबद्ध ढंग से उनको पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि धारटी क्षेत्र की मूल समस्या सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थान थे जिसे दूर करते हुए हमने अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र वर्तमान में विकास के मामले में माॅडल विधानसभा क्षेत्र बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि वह अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ लगातार और दिन-रात जन सेवा में लगे हैं और उन्हें जनता जनार्दन का आशाीर्वाद मिल रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर भाजपा पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सम्बन्धित विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
