Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाआम औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के लिए उद्योग मंत्री की 2.92 करोड़ रुपये की घोषणा
    हिमाचल प्रदेश

    कालाआम औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के लिए उद्योग मंत्री की 2.92 करोड़ रुपये की घोषणा

    By Himachal VartaAugust 16, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन बस स्टैंड में भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए परिवहन मंत्री ने दिए आदेश

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नाहन पधारे उद्योग एवं परिवहन मत्री श्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कालाआम औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए 2.92 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है। डा. बिन्दल ने कहा कि सीएलसी के उदघाटन के अवसर पर उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र की कुछ महत्वपूर्ण मांग उद्योग मंत्री के समक्ष रखी जिसे उन्होंने पूरा करने का वचन दिया है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कालाआम औद्योगिक क्षेत्र में गत प्रवास के दौरान उद्योग मंत्री ने लगभग 6 करोड़ रुपये लागत की सड़कों के उदघाटन किए थे व 6 करोड़ रुपये के अनुमान में नई सड़कों की धनराशि दी थी आज शेष बची हुई सड़कों के निर्माण एवं सुधार के लिए 2.92 करोड़ रुपये की घोषणा की गई जिसके लिए वह उनका आभार प्रकट करते हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि कालाआम-त्रिलोकपुर सड़क के सुधार के लिए 4 करोड रुपये का एस्टीमेट उद्योग मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे उन्होंन मूल रूप से स्वीकार किया व विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया।
    उन्होंने ने बताया कि नाहन बस अडडा में निर्माणाधीन पार्किंग पर लगभग 6 करोड़ रुपये व बस अडडा सुधार पर लगभग 60 लाख रुपये व्यय किया जा रहा है। उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने निर्माण कार्य को निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने भीमराम अम्बेडकर जी की मूर्ति बस अडडे पर लगाने के आदेश पारित कर दिए हैं।
    डा. बिन्दल ने कालाआम में बस अडडा निर्माण और ट्रांसपोर्ट नगार बनाने की मांग भी रखी जिस पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.