पावंटा साहिब (हिमाचलवार्ता)। पुलिस ने एक युवक को 4.59 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडी एंड पीएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि 15 अगस्त की शाम पांवटा साहिब थाने की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। रात करीब 8 बजे बहराल चेक पोस्ट पर एक व्यक्ति लाल ढांक की ओर से पैदल आ रहा था। पुलिस को देखते ही वह मुड़ गया। पुलिस को उसकी हरकत पर शक हुआ। वह शिव मंदिर की ओर जा ही रहा था कि पुलिस ने उसे रोक लिया। उसके संदेहास्पद हावभाव को देखते हुए पुलिस ने उससे पूछताछ की। साथ ही तलाशी भी ली। तलाशी में उसके पास हेेरोइन निकली। पुलिस के अनुसार युवक का नाम अनुज कुमार है। वह वाल्मिकी वस्ती का निवासी है और उसकी उम्र 32 वर्ष है। पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Sunday, July 5