Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»महीने के अंत तक सराहां आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन : भण्डारी
    हिमाचल प्रदेश

    महीने के अंत तक सराहां आएंगे मुख्यमंत्री, करेंगे करोड़ो की योजनाओं का उद्घाटन : भण्डारी

    By Himachal VartaAugust 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पच्छाद के सराहां में भाजपा ग्राम केंद्र प्रमुख प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र सराहां के अंतर्गत आने वाले 15 ग्राम केंद्र प्रमुखों, बूथ पालकों व बूथ अध्यक्षों ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

    इस शिविर में विधायक रीना कश्यप व कृषि विपणन बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने उपस्थित सभी ग्राम केंद्र प्रमुखों को आने वाले 2022 में आने वाले चुनावों के बारे में टिप्स दिए।

    विधायक रीना कश्यप ने कहा की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी सभी ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष जन जन तक पहुँचाये। उन्होंने भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को एकजुट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

    उन्होंने कहा कि जब तक बूथ मजबूत नहीं होगा तब तक संगठन मजबूत नहीं हो सकता। इसलिए सभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर बूथ हर घर व हर व्यक्ति तक पहुचाये।

    कृषि विपणन बोर्ड प्रदेश अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने आगामी चुनावों के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन लिए ईमानदारी से काम करे ।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भंडारी ने बताया कि इसी महीने के अंत तक प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सराहां दौरे पर आ रहे हैं। जो कि यहाँ पर करोड़ों की लागत से बनी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

    उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज सराहां , बागपशोग उठाऊ पेयजल योजना, गीता मतलाना योजना व सेरभराल योजना का उद्घाटन करेंगे। भंडारी ने कहा की मुख्यमंत्री द्वारा सराहां को दिया गया पीडब्ल्यूडी डिवीजन व सब डिविजन गागल शिकोर सहित लगभग 20 बड़ी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

    इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष व बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर , मण्डल उपाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, महामंत्री नरेंद्र गोसाईं, अनूप शर्मा, बालमुकुंद कश्यप, प्रकाश भाटिया , रमेश अत्रि, बलदेव कश्यप , ओम प्रकाश शर्मा , रीना ठाकुर ,आशा ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, हेमराज कश्यप समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.