नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर के जिला न्यायलय नाहन, न्यायलय परिसर पांवटा साहिब, राजगढ़ एवं शिलाई में 11 सितम्बर, 2021 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर राकेश कुमार चैधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में वर्चुअल एवं भौतिक माध्यम से मामलों का निपटारा किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में वैवाहिक मतभेद, मोटर दुर्घटना दावा, बैंक चैक बाउंस के मामले, श्रम कानून, बैंक लोन, बिजली व पानी बिल भुगतान के मामले, राजस्व भूमि अधिग्रहण एवं आपराधिक मामलों समेत अन्य प्रकार के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
राकेश कुमार चौधरी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 01702-224749 पर संपर्क कर सकते हैं।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
