डा. बिन्दल ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया
नाहन (हिमाचलवार्ता)। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि जब-जब भी राष्ट्र पर संकट आया भाजपा संगठन और संगठन के हमारे लाखों कार्यकर्ता नि-संकोच होकर तत्परता से सेवा भाव के साथ राष्ट्र सेवा के लिए उठ खड़े हुए। इसी प्रकार जब देश और दुनिया में कोरोना के कारण गंभीर संकट आया तो भाजपा संगठन के लाखों सदस्य कोरोना की जंग से लड़ने के लिए तैयार हो गए। हमने कोरोना संकट काल में जरूरतमंदों को मास्क बांटे, सेनिटाईजर बांटे, भोजन और राशन निशुल्क वितिरित किए। अब कोरोना की संभावित थर्ड वेव के दृष्टिगत भाजपा संगठन राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वंयसेवक अभियान की अपनी योजना के अनुसार देश में 2 लाख गांवों में 4 लाख हैल्थ वालिंटिर को तैयार कर रही है, जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण अभियान चलाया गया है।
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज नाहन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वंयसेवक अभियान के तहत भाजपा मडल नाहन द्वारा आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर नाहन मंडल के विभिन्न बूथों से आए पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि 28 जुलाई को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली में शुभारम्भ हुआ था। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के दृष्टिगत आयोजित इस एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में देश भर के 33 प्रातों/केन्द्र शासित प्रदेशों के 121 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हमारे सेवा ही संगठन है और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के आहवान पर देश के दो लाख गांव में चार लाख हैल्थ वालिंटियर तैयार किये जा रहे, जो कोविड के संभावित ‘थर्ड वेव’ से बचने के लिए समाज को जागरूक करने, समाज सेवा करने के लिए तत्पर रहंेेंगे।
डा. राजीव बिन्दल जो कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं ने प्रशिक्षण शिविर में कहा कि हमें गांव स्तर पर बनाए जाने वाले स्वास्थ्य सवयं सेवकों को कोविड-19 के प्रति पूर्ण रूपेण जानकार बनाना है ताकि वे अपने गांव, अपने मोहल्ले में आने क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक कर सकें।
डा. बिन्दल ने कहा कि हमारा संगठन, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा जी के मागदर्शन में इस लक्ष्य को पूरा करेगा और कोरोना को हरा कर ही हम दम लेंगे।
प्रशिक्षण शिविर में कई जाने माने हैल्थ एक्सपर्ट और योगाचार्यों ने कोरोना के संदर्भ में अपने अनुभव सांझा किए और कोरोना से बचाव के उपाए भी सुझाये।
प्रशिक्षण शिविर में फिल्म प्रोेजेक्टर के माध्यम से पीपीटी पर प्रशिक्षार्थियों को डिजिटल जानकारी दी गई और कोरोना से बचाव और जागरूकता सम्बन्धी एक बुकलेट भी प्रशिक्षाणर्थियों को वितरित की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला सचिव आर.आर. शर्मा, मंडल सचिव मनीष चैहान के अलावा भाजपा के पदाधिकारी, पार्षदगण और विभिन्न बूथों के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
