Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अनिल पुंडीर राजगढ़ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोनीत
    हिमाचल प्रदेश

    अनिल पुंडीर राजगढ़ स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोनीत

    By Himachal VartaAugust 25, 2021
    Facebook WhatsApp
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। आज तीसरी आम सभा का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ जिला सिरमौर के प्रांगण में किया गया। जिसमें मंच संचालन करते हुए प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुभाष ठाकुर ने सभी का स्वागत किया तथा उसके उपरांत प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा सभी अभिभावकों का स्वागत तथा अगले तीन वर्ष के लिए नई स्कूल प्रबंधन समिति का गठन की प्रक्रिया को आरंभ किया

    इसके उपरांत अगली नई कार्यकारिणी की प्रक्रिया को आरंभ करते हुए जिसमें सर्वसम्मति से अनिल पुंडीर को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष अगले तीन वर्ष 2021 से 24 तक चुना गया।

    इसके अतिरिक्त प्रत्येक कक्षा से सदस्य के रूप में छठी कक्षा से रविंद्र तथा नीलम, सातवीं कक्षा से अशोक तथा हरदेवी, आठवीं कक्षा से जनक राज तथा कविता, 9वी कक्षा से मदन सिंह तथा अर्पणा, दसवीं कक्षा से रणदीप सिंह तथा हरिता देवी, 11वीं कक्षा से सुखदेव तथा अरुणा शर्मा, 12वीं कक्षा में रंजीत तथा शर्मिला आदि को सदस्य चुना गया।

    इसके अतिरिक्त शिक्षाविद के रूप में वेद प्रकाश शर्मा तथा मुख्य सलाहकार के रूप में महेंद्र कौशल को मनोनीत सदस्य नियुक्त किया गया।

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने सर्वप्रथम सभा में उपस्थित सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया कि उन्हें सर्व सहमति से इस दायित्व हेतु चुना गया तथा उन्होंने कहा कि वह अगले 3 वर्ष के लिए विद्यालय हित में जो भी कार्य मेरे समक्ष आएंगे उसे विद्यार्थियों के हित को ध्यान रखते हुए करूंगा। इसमें लगभग 70 अभिभावकों तथा विद्यालय में उपस्थित सभी अध्यापकों ने भाग लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.