नाहन (हिमाचलवार्ता)। भाजपा युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने युवा मण्डल के सहयोगी मुख्य प्रवक्ता सुल्तान मलिक को पत्र जारी कर उन पर लगे मारपीट के आरोप व पुलिस द्वारा उन पर की जा रही कार्यवाही पर तीन दिनो में जवाब माँगा है।
यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा के अध्यक्ष चरणजीत सिंह ने प्रेस ब्यान जारी करके दी। युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मिल रही जानकारी यदि सत्य है तो क्यों ना उन पर पार्टी की और से अनुशासनात्मक कार्यवाही कर उन्हें निष्कासित किया जायें।
उन्होंने तीन दिनो में इसका जवाब मांगा है, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित है,जिस बलबूते पर पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस पत्र की एक कॉपी प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता को भी भेजी है।
