Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कालाअंब में 128 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होंगे 2 उद्योग – प्रजापति
    हिमाचल प्रदेश

    कालाअंब में 128 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होंगे 2 उद्योग – प्रजापति

    By Himachal VartaAugust 26, 2021
    Facebook WhatsApp

    निदेशक और उद्योगपतियों के बीच हुए एमओयू हस्ताक्षरित, 500 बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति ने आज यहां जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय में कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित होने वाले दो उद्योगों, जिनमें सूर्या नॉन वोवन प्रा0 लिमिटिड तथा बिरला मेडिकेयर प्रा0 लिमिटिड के उद्योगपतियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए।
    इस अवसर पर निदेशक ने बताया कि जिला में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने तथा जिला के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि सूर्या नान वोवन प्रा0 लिमिटिड 100 करोड़ रू0 का निवेश करेगी तथा यहां 150 बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा जिसमें नॉन वोवन फैबरिक तैयार होगा। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बिरला मेडिकेयर प्रा0 लिमिटिड 28 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिसमें लगभग 300 बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा।
    उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पहलकर जिला में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तर पर उद्यमियों के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किए जा रहे हैं। निदेशक ने इस बात पर बल दिया कि विभाग का लैण्ड़ बैंक बढाने के लिए अधिक से अधिक सरकारी तथा निजी औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जाएं ताकि जमीन की कमी से जूझ रहे उद्यमियों को राहत मिल सके।
    राकेश प्रजापति ने गत दिवस कालाअंब में चेम्बर आफ कार्मस इण्डस्ट्रीस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की तथा उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना, जिसमें प्रमुख रूप से कालाअंब क्षेत्र की सड़को का सुधार तथा बिजली, पानी की समस्या संबधी चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कालाअंब में नए औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने बारे लैंड बैंक तैयार करने हेतु महाप्रबन्धक उद्योग को निर्देश दिए। उन्होंने 8 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन कॉमन ट्रीटमेंट प्लान का निरीक्षण भी किया।
    उन्होंने बताया कि कालाअंब में स्थापित उद्योगपतियों की आधारभूत समस्याओं जिनमें सड़क, बिजली तथा पानी के निराकरण के लिए 15 करोड़ की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि कालाअंब क्षेत्र के प्रस्तावित निर्माण कार्याें के प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं और इसके लिए उपयुक्त बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।
    इस अवसर पर सूर्या नॉन वोवन प्रा0 लिमिटिड के एम0 डी0 अनुज गुप्ता, बिरला मेडिकेयर प्रा0 लिमिटिड के एम0 डी0 पवन सैनी, महाप्रबंधक उद्योग ज्ञान सिंह चौहान, प्रबंधक रचित शर्मा, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.