नाहन (हिमाचलवार्ता)। नावार्ड के सौजन्य से राज्य सहकारी बैंक शाखा शिलाई द्वारा बागना गांव में वितय डिजिट बैंकिंग का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया इस शिवर में गांव के किसान और महिलाओं ने भाग लिया इस शिविर के मुख्य अतिथि सी०म०पी० सोसाइटी के सचिव श्री खजान सिंह बतौर अतिथि शिरकत की है।राज्य सहकारी बैंक शाखा शिलाई के वित्तीय साक्षरता समन्वयक बलबीर सिंह ने शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई और अंतिम मैं फ्रॉड से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई कि मूफ्त मैं कुछ नहीं मिलता सिर्फ धोखा मिलता है|
लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नवंबर, एटीएम कार्ड का नम्बर ओर सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश, ओर इ मेल आए तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे मैं लोगों को जानकारी दी गई ।
