नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जिला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने की।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारीयों को 50 वर्षों की विकासात्मक यात्रा को दर्शाते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने उपायुक्त को की जा रही तैयारियों से अवगत करवाया और पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष को मनाने को लेकर अपने सुझाव भी साझां किये।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, उपमण्डलाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा और विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Breakng
- शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
- निविदाएं आमंत्रित
- 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
- बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
- उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
- ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
Sunday, July 5
