Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»18 प्लस के छूटे हुए सभी नागरिक अवश्य लगवाएं वैक्सीन : एसडीएम
    स्वास्थ्य

    18 प्लस के छूटे हुए सभी नागरिक अवश्य लगवाएं वैक्सीन : एसडीएम

    By Himachal VartaAugust 27, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। राजगढ़ उपमंडल में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के छूटे हुए लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए राजगढ़ खण्ड की सभी पंचायतों में पंचायत वार टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से वंचित न रहे।

    यह बात एसडीएम एवं अध्यक्ष उपमंडलीय कोविड टास्क फोर्स कमेटी राजगढ़़ सुरेंद्र मोहन ने टीकाकरण के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा पंचायत वार पंचायत घरों, स्वास्थ्य केन्द्रों तथा स्थापित किए गए टीकाकरण केन्द्रों में जाकर लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है ताकि शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि सभी पात्र लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए पंचायत स्तरीय कोविड प्रबंधन समितियों, पंचायत प्रधानोें व जन प्रतिनिधियों, पंचायत सचिवों, पटवारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व आशा वर्करों की लोगों को टीकाकरण केन्द्रों पर लाने में भी जिम्मेदारी रहेगी।

    उन्होंने बताया कि टीकारकरण केन्द्रों पर जा कर वैक्सीनेशन के लिए किए गए प्रबंधों की जांच व निगरानी भी की जा रही है ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पडे़। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रधानों व जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर छूटे हुए सभी व्यक्तियों व अन्य प्रवासी मजदूरों को टीकाकरण केन्द्रों पर लाकर उनकी वैक्सीनेशन सुनिश्चित की जा रही है।

    बैठक में नायब तहसीलदार राजगढ़ बृज लाल ठाकुर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक राजेश भारद्धाज, राजेश शर्मा व एमएचएस नरेंद्र मैहता उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.