Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर के शिरगुल मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन
    हिमाचल प्रदेश

    स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर के शिरगुल मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन

    By Himachal VartaAugust 28, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर पूरे प्रदेश मे इन दिनो बेठको का दौर चल रहा है इसी कडी मे आज राजगढ़ के शिरगुल मंदिर में सामान्य वर्ग सयुंक्त मंच की एक बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए सामान्य वर्ग सयुंक्त मंच के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र ठाकुर ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगो को जागृत करने और अपने अधिकारो की सरकार से मांगे मनवाने के लिए सामान्य वर्ग सयुंक्त मंच हिमाचल प्रदेश द्वारा पुरे प्रदेश का भ्रमण किया जा रहा है।

    हिमाचल प्रदेश स्वर्ण आयोग के गठन के लिए आगामी 7 सितम्बर को प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में जिलाधीश के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जायेगा। उन्होंने सभी संगठनो से दलगत , राजनैतिक व वैचारिक राजनीति को छोड़कर एक मंच पर आकर इस मुहिम में भाग लेने का आह्वान किया।

    बैठक में संघ के प्रदेश युवा प्रभारी जितेन्द्र राजपूत ने कहा कि सामान्य वर्ग सयुंक्त मंच सम्पूर्ण प्रदेश में सवर्ण समाज एकता व जागरूकता अभियान को लेकर चला है और प्रदेश सरकार से स्वर्ण आयोग के गठन की मांग कर रहा है।

    देश में 36 आयोग का गठन किया गया है लेकिन आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के वावजूद स्वर्ण आयोग का गठन आज तक नही हो सका।

    उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल को स्वर्ण समाज के सभी संगठनो द्वारा शिमला में किये गये प्रदर्शन की तरह शान्ति से हर जिला मुख्यालय में सभी संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जायेगा और प्रदेश के मुख्यमंत्री से स्वर्ण समाज के परिवारों के मौलिक अधिकारों के लिए स्वर्ण आयोग का गठन करने की मांग की जायेगी।

    उन्होंने स्वर्ण समाज के सभी संगठनों से इस मुहिम में सहयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा राजगढ़ के अध्यक्ष रतन हाब्बी, सामान्य सयुंक्त मंच पच्छाद अध्यक्ष राजेन्द्र ठाकुर, महासचिव प्रमोद पुंडीर, कपिल ठाकुर, भानू चौधरी, रजनीश ठाकुर, अनुज ठाकुर, शुभम ठाकुर, अरुण ठाकुर, शशीपाल आदि शामिल रहे ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.