भाग सिरमौर के अंचल शिलाई में 22 विद्यालय की मासिक बैठक सम्पन्न
नाहन (हिमाचलवार्ता)। संम्भाग दक्षिण हिमाचल, प्रदेश भाग, सिरमौर अंचल शिलाई के संच शिलाई के अंतर्गत आने वाले 22 विद्यालय की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे सभी 22 विद्यालयों के आचार्य उपस्थित रहें। संच शिलाई के आचार्यों की मासिक बैठक संच अध्यक्ष भगवंत नेगी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई, सभा में अंचल अभियान प्रमुख नारदा ठाकुर और संच व्यास कथाकार कुमारी रेणु उपस्थित रहे।
अंचल अभियान प्रमुख नारदा ठाकुर ने बताया कि सभी विद्यालयों के आचार्यों के साथ हर माह संच केन्द्र शिलाई में सभा होती है। सभा में सभी आचार्य पुरे माह में हुई गतिविधियों का विवरण पेश करते है तथा आगामी माह के कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की जाती है। सभा के दोरान कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हर विद्यालय में राधा-कृष्ण की झांकियों के कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई। विद्यालयों में इन दिनों गाँव के बच्चों को योगा का अभ्यास करवाया जा रहा है।
संच अध्यक्ष भगवंत नेगी ने बताया कि विद्यालय के द्वारा बहुत सारी सामाजिक गतिविधियां की जाती है, विद्यालय क्षेत्र के अंदर विभिन्न जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम, कथा, पाठ इत्यादि का आयोजन करते रहते है ताकि देवी-देवता तथा धार्मिक विचोरों को बढ़ावा मिल सके। विद्यालय के माध्यम से प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य योजना, ग्राम विकास योजना तथा दर्जनों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुचने का प्रयास किया जाता है।
