नाहन (हिमाचलवार्ता)। कैबिनेट बैठक से राजगढ़ में बीएमओ कार्यलय और सराहां में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में तीन अतिरिक्त कमरों की स्वीकृति प्रदान करने पर भाजपा पच्छाद मण्डल ने जयराम सरकार का आभार प्रकट किया है।
भाजपा मिडिया प्रभारी नवीन शर्मा ने विशेष बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 3 सितम्बर का पच्छाद दौरा पच्छाद के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।
राजगढ़ में जेएसवी और सरांह में विद्युत बोर्ड का मंडल कार्यालय खोलने की घोषणा से लोगों को लाभ होगा। पच्छाद को बड़ी बड़ी योजनाएं व अनेको कार्यालय मिलने से हर पच्छादवासी में खुशी की लहर है।
उन्होने पूर्व में रही कांग्रेस सरकार व कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जयराम सरकार के 4 वर्ष कांग्रेस के 60 वर्षो पर भारी पड़ गए है।
जिन कामों के लिये पच्छादवासियों को दूसरे विधानसभा क्षेत्र में जाना पड़ता था आज जयराम सरकार ने घर द्वार पर ही वह सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी है जिसके लिए पच्छादवासी जयराम सरकार के आभारी है।
कांग्रेस के नेताओं ने राजनीतिक चश्मा पहन रखा है और वह पच्छाद का विकास पचा नही पा रहे है और अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । इस विकास गाथा में कांग्रेस नेताओं को सहयोग करना चाहिए न कि ओछी राजनीति करनी चाहिए।
राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय खोलने के सरकार के निर्णय का मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, प्रताप ठाकुर, सतीश ठाकुर, बलदेव कश्यप, सुरेश ठाकुर, नरेंद्र गोसाईं, सुनील ठाकुर, पृथ्वीराज चौहान, राजपाल ठाकुर, सुरेश वर्मा, अनूप शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, नवीन शर्मा, मुनीष ठाकुर, नीरज चौधरी,राकेश नेगी, नरेश कौशल,रीना ठाकुर, उमा कश्यप, रुब्बी ककड़, सरोज शर्मा, सदानंद पुंडीर, सुभाष ठाकुर,ओ,पी तोमर आदि भाजपा नेताओ ने सीएम जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, विधायक रीना कश्यप का आभार व्यक्त किया है।