Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एक लाख करोड़ की निधि ग्रामीण स्तर पर सुदृढ़ करेगी कृषि-बागवानी अधोसंरचनाः सुरेश भारद्वाज
    हिमाचल प्रदेश

    एक लाख करोड़ की निधि ग्रामीण स्तर पर सुदृढ़ करेगी कृषि-बागवानी अधोसंरचनाः सुरेश भारद्वाज

    By Himachal VartaSeptember 7, 2021
    Facebook WhatsApp

    प्रदेश सहकारिता विभाग संस्थाओं की सहायता के लिए स्थापित करेगा प्रकोष्ठ

    शिमला (हिमाचलवार्ता)। शहरी विकास एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कृषि अधोसंरचना निधि के गठन के लिए आभार व्यक्त किया है।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सहकारिता विभाग भी एक प्रकोष्ठ का गठन कर रहा है जो पंजीकृत किसान संस्थाओं, महिला स्वयं सहायता समूहों व कृषि, बागवानी से सम्बंधित संस्थाओं की मदद करेगा।
    मंत्री ने कहा कि एक लाख करोड़ का यह फंड ग्रामीण स्तर पर अधोसंरचना को मजबूत करने में सहायक होगा। क्लस्टर स्तर पर कोल्ड स्टोर या अन्य पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराने में यह निधि सहायक सिद्ध होगी।
    प्रदेश सरकार भी अधोसंरचना निर्माण में जोर दे रही है। लेकिन प्रधानमंत्री जी का माइक्रो स्तर पर मदद पहुंचाने की पहल बहुत अहम है।
    मंत्री ने कहा कि कई संस्थाएं अपने अपने स्तर पर कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में काम कर रही है। सहकारिता विभाग इन संस्थाओं के अधोसंरचना निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। संस्थाएं अपनी मांग प्रकोष्ठ के पास रखेंगी जिसे पूरा करने में सहायता की जाएगी।
    सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समस्याओं को समझते हुए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान किया है। प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सहकारिता विभाग सहायता प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रदेश के सेब बागवान और अन्य किसान लाभान्वित होंगे।
    उन्होंने कहा कि कई संस्थाओं के पास योजनाओं की सही जानकारी नहीं होती। ऐसे में सहकारिता विभाग इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.