नाहन (हिमाचलवार्ता)। हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रिक मैन्युफैक्चरिंग एंड सप्लायर एसोसिएशन ने ई. पंकज डडवाल को बिजली बोर्ड का प्रबन्धक निदेशक बनाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आभार जताया।
जिला सिरमौर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, महासचिव प्रवीण कुमार वैद्य, दीपकधीर, हर्ष सेठी, मनोज वैद्य, तरुण टण्डन व भारतभूषण ने ई0 पंकज डडवाल को बधाई दी और बताया कि ई0 पंकज डडवाल ने विद्युत विभाग में सहायक अभियंता से अपनी सेवाएं प्रारम्भ की थी और पदोन्नत होकर आज इस उच्च पद पर पहुंचे है। उन्होंने प्रत्येक पद पर रहते उल्लेखनीय कार्य किए है।जिसके परिणाम स्वरूप आज उन्हें इस पद स्थान मिला है ।