नाहन (हिमाचलवार्ता)। पच्छाद विधान सभा क्षेत्र जल्द ही आर्दश विधान सभा बन उभरेगा और विकास के मामले हम प्रदेश मे पहले स्थान पर होगे यह बात विधायक रीना कश्यप ने यहा आज एक प्रैस वार्ता मे कही उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा समाज के हर वर्ग के लिए अनेको कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि प्रदेश के हर वर्ग का सर्वगीण विकास हो सके ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पच्छाद प्रवास कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। उन्होंने कहा कि पच्छाद के इतिहास में पहली बार एक दिन हुआ कि कुल 315 करोड़ रुपए की योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किए गए। जिसमें 90 करोड़ रुपए के उदघाटन हुए और 225 करोड़ रुपए के शिलान्यास किए गए।
उन्होंने कांग्रेसी नेताओं के मुख्यमंत्री के दौरे को फ्लाप करार देने के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस बताए कि उन्होंने अपने शासनकाल में राजगढ़ में जल शक्ति विभाग का मण्डल क्यों नहीं खुलवाया।
कांग्रेसी नेता विभिन्न उच्च पदों पर रहते हुए जो कार्य नहीं करवा पाए वह कार्य भाजपा सरकार कर रही है तो बौखलाहट में कांग्रेसी नेता हास्यास्पद बयान देकर अपनी फजीहत करवा रहे है।
उन्होंने राजगढ़ में जल शक्ति विभाग व सराहां में विद्युत विभाग का मण्डल देने, तीन उपमण्डल और अनेकों स्कूलों का दर्जा बढ़ाने तथा सराहां में सौ बिस्तर का अस्पताल स्टाफ सहित खोलने तथा राजगढ़ में बीएमओ कार्यालय खोलने की स्वीकृति देने के लिए व सोलन मीन्स मार्ग को केन्द्रीय योजना में डालने की घोषणा करने के लिए उनका आभार जताया और पच्छाद की जनता को बधाई दी है।
विधायक ने कहा कि गिरिपार को जनजातिय दर्जा दिलवाने के लिए वह तथा सांसद सुरेश कश्यप पुरजोर प्रयास करेंगे और हाटी समुदाय को उनका अधिकार दिलवाएंगे।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर ने कांग्रेसी नेता जी आर मुसाफिर से सवाल किया कि वह बताएं कि उन्होंने सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग का मण्डल क्यों नहीं बनवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी नेताओं में मात्र सत्ता की भूख रही है, उन्हें जनता की कभी कोई चिंता नहीं रही।
इस मौके पर भाजपा नेता प्रताप ठाकुर, सतीश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, पृथ्वीराज, कपिल ठाकुर, सरोज शर्मा, नवीन शर्मा, रीना ठाकुर व सुनीता कश्यप भी उपस्थित थे।
