Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों को पड़े दो जून रोटी के लाले
    हिमाचल प्रदेश

    दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों को पड़े दो जून रोटी के लाले

    By Himachal VartaSeptember 18, 2021
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ (हिमाचलवार्ता)। बीेते दो माह से वेतन न मिलने पर नगर पंचायत राजगढ़ के सफाई कर्मचारियों को दो जून रोटी के लाले पड़ गए हैं। सफाई कर्मचारी सोनू, रोहित, कार्तिक ने अपनी व्यथा का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर पंचायत में कुल 13 सफाई कर्मचारी कार्यरत है जिनके द्वारा शहर के सात वार्डों की सफाई का कार्य किया जा रहा है परंतु बीते दो मास से सेलरी न मिलने पर उनको परिवार का खर्चा चलाने में बहुत दिक्कत पेश आ रही है । सोनू ने बताया कि इस बारे उन्होने अनेको बार नगर पंचायत के सचिव व अन्य पदाधिकारियों से गुहार लगाई गई है परंतु अभी तक उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है । इनका कहना कि वह मात्र सात हजार रूपये में 12 घंटे प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से सांय पांच बजे तक शहर की सफाई का कार्य करते हैं । रोहित व कार्तिक का कहना है कि दुकानदार को समय पर पैसे अदा न करने पर उनके द्वारा राशन भी बंद कर दिया है जिससे उनका जीवन तंगीहाल में कट रहा है और रिश्तेदारों से पैसे मांगने को मजबूर होना पड़ रहा है । बताया कि प्रातः 5 बजे से झाड़ू लगाना आरंभ कर देते हैं दिन में सारे कूड़ा दान से कचरा को टिप्पर में लोड करवाना पड़ता है । राजगढ़ के बुद्धिजीवी रमेश कुमार , नीरज कुमार सहित अनेक नागरिकों का कहना है कि शहर की गलियों की सफाई का कार्य बहुत की जोखिम भरा है। गंदगी के कारण कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है । ऐसे में समय पर वेतन न मिलना इस वर्ग के साथ बहुत बड़ा अन्याय है और स्थानीय प्रशासन को इस बारे कड़ा संज्ञान लेना चाहिए ।
    नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग ने बताया कि उनके द्वारा बैंक को सेलरी डालने के लिए आवश्यक दस्तावेज दे दिए है । इनका कहना है कि बैंक का सर्वर ठीक न होने पर शायद सफाई कर्मचारियों के खाते में सेलरी नहीं पड़ी होगी ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.