Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दिले राम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश कृषि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
    हिमाचल प्रदेश

    दिले राम ठाकुर बने हिमाचल प्रदेश कृषि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

    By Himachal VartaSeptember 19, 2021
    Facebook WhatsApp

    बोले , कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर रखेंगे सरकार के समक्ष

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  कृषि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य स्तरीय चुनाव जिला मुख्यालय नाहन में संपन्न हुए। चुनाव में दिले राम ठाकुर को अध्यक्ष और दीपक चंदेल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की।

    हिमाचल प्रदेश कृषि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष दिले राम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कृषि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर वह गंभीर है और जल्द ही प्रदेश सरकार से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान करने की कोशिश की जाएगी। ।

    उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से कृषि विभाग में जो 15 अधीक्षक ग्रेड-1 के पद सृजित किए गए थे उन्हें जल्द भरने के लिए सरकार से मांग की जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएट एईओ की पदोन्नति इस समय सीमा तीन वर्ष करने और नॉन ग्रेजुएट एईओ के लिए 1993 की नोटिफिकेशन को पुनः लागू करने की सरकार के समक्ष मांग की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इसके अलावा विभाग में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

    हिमाचल प्रदेश कृषि अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में चुने गए उपाध्यक्ष दीपक चंदेल ने बताया कि कृषि विभाग में बहुत सी श्रेणियां है जिसमें जेई, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर और क्लर्क आदि हैं इन सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को हाथ में लेकर उनके हक के लिए सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी।

    इसके अलावा जिला स्तर पर अधीक्षक ग्रेड-1 और अन्य जो भी खाली पड़े पद होंगे उन्हें भरने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

    कृषि विभाग के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी का भी गठन किया गया और जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में प्रदेश के सभी जिलों के चुने हुए अध्यक्ष और महासचिव मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.