नाहन (हिमाचलवार्ता)। गुरूद्वारा श्री तीरगढ़ी साहिब (पांवटा साहिब) में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा श्री तीरगढ़ी साहिब द्वारा पूर्णमासी के उपलक्ष में अखंड पाठ रखा गया। उसके उपरांत लंगर का भोग भी संगतो ने ग्रहण किया। पूर्णमासी के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री तिरगढ़ी साहिब में पाठ चला।
पाठ के उपरांत भोग और उसके बाद लंगर का आयोजन भी किया गया। तीरगढ़ी साहिब प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा में प्रबंधक कमेटी के प्रधान जीवन सिंह उप प्रधान सुखविंदर सिंह सचिव सुरजीत सिंह कल्याण सिंह उजागर सिंह गुरजीत सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं बाबा गीता सिंह की मौजूदगी पाठियों को सरोपा भेंट किया गयानी। बता दें हर महीने पूर्णमासी पर इसी तरह से लंगर लगाया जाता है। संगते पूरे सेवा भाव से संतो के लिए भोजन तैयार किया जाता है।