Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन सिवरेज के लिए फ्रेंच डवलपमेंट एंजेसी ने किया नाहन का दौरा
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन सिवरेज के लिए फ्रेंच डवलपमेंट एंजेसी ने किया नाहन का दौरा

    By Himachal VartaSeptember 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने स्वयं एजेंसी के अधिकारियों से की भेंट
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने बताया कि ऐतिहासिक एवं धरोहर शहर नाहन के लिए सिवरेज योजना प्राप्त करने की दिशा में हम काफी सकारात्मक ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिवरेज योजना के लिए अधिकृत अंतराष्ट्रीय फंडिग एजेंसी ‘‘फ्रेंच डवलपमेंट एजेंसी’’ के प्रमुख अधिकारियों ने गत दिवस नाहन का दौरा किया और सिवरेज योजना के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन शहर में सिवरेज योजना के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा कि 100 करोड़ रुपये से भी अधिक लागत से बनने वाली सिवरेज के लिए काफी धन की आवश्यकता है और वांछित धन उपलब्ध होने के बाद ही सिवरेज योजना के निर्माण का कार्य सरकार करना चाहती है।

    डा. बिन्दल ने कहा कि विश्व की जानीमानी ‘‘फ्रेंच डिवलमेंट एजेंसी’’ से धन की उपलब्धता के लिए राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर वार्ता चल रही है और ए.एफ.डी. अधिकारियों का नाहन आगमन इसी प्रयास का नतीजा है।
    उन्होंने बताया कि ए.एफ.डी. अधिकारियों की उनके साथ भी भेंट हुई है। एजेंसी के अधिकारियों ने सिवरेज योजना की डीपीआर का निरीक्षण किया और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थलों का निरीक्षण भी किया।
    डा. बिन्दल ने कहा कि पेयजल, स्वास्थ्य संस्थान, पार्किंग के उपरांत नाहन नगरजनों की सबसे प्रमुख और मूलभूत जरूरत सिवरेज योजना है जिसे प्राप्त करने की दिशा में हम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.