नाहन (हिमाचलवार्ता)। पांवटा साहिब के नगर परिषद ग्राउंड को चकाचौंध बनाने के लिए नगर परिषद पांवटा द्वारा सफाई अभियान जोर-शोर से शुरू कर दिया है। बता दे की यहां पर जेसीबी मशीन द्वारा नालियां साफ करवाई जा रही है तो घास को भी उखाड़ा आ जा रहा है
पांवटा ऐतिहासिक गुरुद्वारा, अस्पताल, पुलिस थाना, तहसील ऑफिस, बीडीओ कार्यालय, मेन बाजार के समीप नगर परिषद के मैदान की खस्ता हालत किसी से छुपी नहीं है, यहां पर गंदगी के ढेर और बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी लोगों के लिए मुसीबत बन रहा था।
बताते चले की यहां पर सैकड़ों की तादात में रोजाना लोगों की आवाजाही होती है, ऐसे में पंजाब हरियाणा उत्तराखंड दिल्ली आदि राज्यों से घूमने पहुंचे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी गंदगी का सामना करने के बाद ही ऐतिहासिक गुरुद्वारा में पहुंचना पड़ रहा था।
जिसको लेकर अब नगर परिषद द्वारा कमर कस ली गई है। नगर परिषद के उपाध्यक्ष ओपी कटारिया ने स्पष्ट तौर पर कह दिया कि अब मैदान में ना तो आवारा पशु नजर आएंगे और ग्राउंड की दिशा और दशा बदलने के काम को शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि नालियां चौक होने की वजह से गंदगी का आलम भर रहा था। वहीं घास को हटाया जा रहा है और मैदान में बने गड्ढों को भी भरा जा रहा है। आने वाले समय में इस मैदान को सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
