हादसे में पांवटा साहिब के 23 वर्षीय अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 वर्षीय सागर, 20 वर्षीय आदित्य व 20 वर्षीय देव तीनों गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको हायर सेंटर नाहन रेफर किया गया , चारों युवक बद्रीपुर जामनीवाला पांवटा साहिब के बताए जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार गाड़ी में सवार यह चारों दोस्त देहरादून की ओर से आ रहे थे। जिसके बाद तेज रफ्तार के कारण गाड़ी से नियंत्रण खो गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई।
108 एम्बुलेंस द्वारा उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जहां पर एक युवक अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया और तीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नाहन रैफर किया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टर पीयूष तिवारी ने बताया कि देर रात का यह मामला है। जिसमें एक युवक की मौत हुई है और तीन को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
