Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 9
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»30 सितम्बर को जिला रोज़गार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 
    हिमाचल प्रदेश

    30 सितम्बर को जिला रोज़गार कार्यालय नाहन में होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन 

    By Himachal VartaSeptember 26, 2021
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब और काला अम्ब की 2 कंपनियों के लिए होगा 150 अभ्यर्थियों का चयन
    नाहन (हिमाचलवार्ता)। मैसर्ज बीई फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब और पायनियर एम्ब्रॉइडरीएस लिमिटेड काला अम्ब द्वारा 30 सितम्बर 2021 को जिला रोज़गार कार्यालय, नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 150 अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी।
    इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोज़गार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि बीई फार्मास्यूटिकल पांवटा साहिब को 50 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है जिनकी आयु 20 से 40 वर्ष होनी चाहिए। इन 50 अभ्यर्थियों में 10 फ्रेशर की आवश्यकता है जिनकी योग्यता आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल (फ्रेशर) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, 40 रिक्तियों के लिए 2 से 8 वर्ष अनुभव होना अनिवार्य है। कंपनी को केवल यूएसएफडीए इंजेक्टेबल एक्सपीरियंस वाले अभ्यर्थी ही चाहिए जिसके लिए योग्यता एमएससी, एम.फार्मा, बीएससी, बी.फार्मा होना अनिवार्य है।
    उन्होंने बताया कि पायनियर एम्ब्रॉइडरीएस लिमिटेड काला अम्ब को आईटीआई, आठवीं, दसवीं और बारहवीं पास कुल 100 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है। कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों को मासिक 9500 रुपए से 12000 रूपए तक दिया जायेगा।
    उन्होंने इंटरव्यू में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अपने बायोडाटा की कॉपी लेकर आने का आग्रह किया है।
    जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि सभी इच्छुक आवेदक सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, नाहन में पहुंच कर इस अवसर का लाभ उठाएं। अभ्यर्थी अपने बचाव के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाएं और मास्क का उपयोग करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
    • सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.