नाहन (हिमाचलवार्ता)। नगर पंचायत राजगढ का एक मात्र नैहरू मैदान वर्षा जल की निकासी ना होने के कारण हल्की सी वर्षा मे ही तालाब का रुप धारण कर लेता है यहा काबिल जिक्र है कि राजगढ शहर मे एकमात्र सार्वजनिक खुला स्थान नैहरू मैदान है और यहा शहर के युवा खेलने के लिए जाते है।
इसके साथ साथ इस मैदान मे कुछ लोगो सुबह शाम की सैर के लिए भी आते है मगर बारिश के मौसम मे इस मैदान मे पानी भर जाने के कारण लोग इस मैदान मे नही जा पाते शहर के लोगो ने नंगर पंचायत से मांग की है कि इस मैदान से पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाये ताकि इसमे वर्षा का जल एकत्र ना हो और बारिश मे भी मैदान मे आ जा सके नगर पंचायत के सचिव अजय गर्ग के अनुसार यह मामला उनके संज्ञान मे है और इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
