500 एलपीएम आॅक्सीजन प्लांट भी तैयार -डा. बिन्दल
नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज यहां कहा कि डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन, चिकित्सीय सुविधा की दृष्टि से लगातार अगसर है। उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपये की लागत वाली 128 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन नाहन पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि 500 एलपीएम आॅक्सीजन प्लांट भी तैयार हो गया है। इन दोनों जनपयोगी चिकित्सीय सुविधाओं को अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जन समर्पित करेंगे।
डा. राजीव बिन्दल ने मैडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में निरीक्षण के दौरान यह बात कही।
डा. बिन्दल ने कहा कि लंबे समय से नाहन मैडिकल काॅलेज को सीटी स्कैन मशीन का इंतजार था। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि विश्व स्तरीय सीटी स्कैन मशीन नाहन में लगाई जाए। 128 सलाईस सीटी स्कैन मशीन मैडिकल काॅलेज में पहुंच चुकी है और इंस्टालेशन कार्य चल रहा है। लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली यह सीटी स्कैन मशीन हर प्रकार के सीटी स्कैन करने में सक्षम होगी।
Breakng
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
Friday, October 9
