Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हेरिटेज संस्था के ऑनलाइन लोकोत्सव के प्रसारण ने खूब लूटी वाहवाही
    हिमाचल प्रदेश

    हेरिटेज संस्था के ऑनलाइन लोकोत्सव के प्रसारण ने खूब लूटी वाहवाही

    By Himachal VartaOctober 2, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलावार्ता)।(संजय सिंह) राजगढ के जालग गांव की हेरिटेज संस्था द्वारा हाब्बी मान सिंह कला केंद्र, जालग में लोक उत्सव का आयोजन किया गया। करौना महामारी की पाबंदियों के कारण इस लोकोत्सव का आयोजन करौना महामारी के नियमों का पालन करते हुए आनलाईन किया गया ।

    ऑनलाइन उत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त साहित्यकार एवं लोक कलाकार विद्यानंद सरैक द्वारा किया गया।

    लोक उत्सव के तीसरे दिन लोकनाटय साहूकार का स्वागं का मंचन किया गया जिसमे लघु नाटिका के माध्यम से लोगो को इस प्राचीन संस्कृति से अवगत कराया गया इसमे कार्यक्रम के मुख्य पात्रों में राम लाल वर्मा, गोपाल हाब्बी, संदीप, अमीचंद, चमन आदि तथा सरोज अनुजा, सुनपति, लक्ष्मी आदि महिला कलाकारों ने भाग लिया।

    उत्सव में सुप्रसिद्ध लोक गायक धर्मपाल चौहान, राम वर्मा, सोना व लक्ष्मी, गोपाल, कृष्ण, मुकेश, रमेश, अमन आदि कलाकारों ने लोक उत्सव में लोकनाटय के गीतों के गायन व वादन कर अपनी कला कौशल से लोकोत्सव को जनाकर्षण बनाया।

    लोक उत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि विद्यानंद सरैक ने संबोधन में कहा कि आज के समय में जब युवा पीढ़ी का रुझान पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहा है और हमारे पुराने लोकनाटय विलुप्त होते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में हेरिटेज सोसायटी द्वारा लोक उत्सव का आयोजन कर और उसका ऑनलाइन प्रसारण कर हमारे लोकनाटय स्वांगों का आम जनमानस के लिए प्रदर्शन करना एक सराहनीय कार्य है।

    आज कोरोना महामारी के चलते लोक कलाकार काफी अरसे से अपने घरों में ही है और उन्हें अपनी प्रस्तुति देने का अवसर बहुत कम मिल रहा है ऐसी स्थिति में भी हेरिटेज का इस लोक उत्सव का आयोजन करना एक बहुत अच्छा प्रयास है।

    क्षेत्र के लोक कलाकार अपने संबोधन में हेरिटेज सोसाइटी को इस लोक उत्सव के आयोजन के लिए बधाई दी और कलाकारों से आग्रह किया कि अपने पारंपरिक लोकगीतों लोक नृत्यों व लोकनाट्यों की ओर अपने रुचि बढ़ाएं और एक लोक कलाकार होने के नाते इन विधाओं के संरक्षण के लिए अपना योगदान देते रहें।।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.