Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कफोटा: गांधी जयंती मेले के दौरान लोक नाटियों पर देर रात तक झूमे लोग
    हिमाचल प्रदेश

    कफोटा: गांधी जयंती मेले के दौरान लोक नाटियों पर देर रात तक झूमे लोग

    By Himachal VartaOctober 3, 2021
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचल वार्ता) । गांधी जयंती मेले के दौरान पहली सांस्कृतिक संध्या में शिलाई विधानसभा क्षेत्र विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की है, क्षेत्रीय विकास समिति कफोटा व स्थानीय निवासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि का स्वागत करके कार्यक्रम स्थल तक लेकर पहुंचे, जहां माहत्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का आगाज किया गया।

     

    तत्पश्चात स्थानीय विभिन्न स्कूलों के छात्र, छात्राओं द्वारा लोकनाटी व हिंदी गानो पर सुंदर प्रस्तुतियां पेश की गई, हाटी कलामंच द्वारा जैसे ही प्रस्तुति पेश की गई तो पूरा पंडाल झूमने लगा, देररात तक सांस्कृतिक संध्या में लोक नाटियों का दौर चलता रहा और क्षेत्रीय लोगों ने खूब लुप्त उठाया।

    विधायक हर्षवर्धन चौहान ने सांस्कृतिक संध्या के दौरान मचं को संबोधित करते हुए बताया कि कफोटा महाविधालय ड्रीम सपना है, इसलिए इसे सुंदर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, जनता का बेपनाह प्यार व सहयोग उनको मिलता रहा है, उनका प्रयास है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे, इस दौरान सीसे स्कूल कफोटा की रसोईघर के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई, नेडा खड्ड से कफोटा उठाऊ पेयजल योजना को विधायक निधि मे प्राथमिकता देने का वादा किया गया।

    क्षेत्रीय विकास समिति भवन के लिए बजट उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया, इस दौरान क्षेत्रीय विकास समिति व मेला आयोजकों को विधायक हर्षवर्धन चौहान ने 51 हजार रूपए ऐच्छिक निधि से दिए है, जबकि सांस्कृतिक संध्या के विष्शिट अतिथि अतर पुंडीर ने ऐच्छिक निधि से 11 हजार व ग्राम पंचायत प्रधान भजोन गुलाब चोधरी ने 21 हजार रूपए अपनी ऐच्छिक निधि ने दिए है। इस दौरान क्षेत्रीय नेताओं सहित महिलाएं, बच्चे, नौजवानों सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.